बिल्ली के अलावा भी कई जानवरों का रास्ता काटना होता हैं अशुभ

By: Ankur Thu, 23 July 2020 09:37:42

बिल्ली के अलावा भी कई जानवरों का रास्ता काटना होता हैं अशुभ

आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा जो कि बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपना रास्ता ही बदल लेते हैं या किसी के पहले निकलने का इन्तजार करते हैं। माना जाता हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन है और जिस काम के लिए आप निकलें हैं उसमें निराशा हाथ लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल्ली के अलावा भी कई और जानवर हैं जिनका रास्ता काटना अपशगुन माना जाता हैं और कार्य में असफलता, शत्रु से नुकसान आदि होने की आशंका रहती है। तो आइये जानते हैं इन जानवरों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,inauspicious work,cutting the way by animal ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, अपशगुन, जानवरों का रास्ता काटना

सांप

अगर आप किसी शुभ या आवश्यक कार्य से बाहर जा रहें हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काटता हुआ चला जाए तो यह शुभ संकेत नहीं है। रास्ते में सांप का रास्ता काटना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपक जो कार्य करने जा रहे हैं वह बिगड़ने वाला है, सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है, इसलिए कहीं जाते समय सांप के दिखने से शत्रुओं का भय भी बना रहता है।

कौआ

सिर पर कौए का बैठना वैसे भी अशुभ माना जाता है लेकिन अगर बाहर निकलते समय कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए। यह अशुभ हो सकता है। कौआ का सिर से छूकर निकलना शारीरिक कष्ट होने का संकेत देता है। ऐसा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को रोग के घेरने की आशंका रहती है जिसके कारण व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,inauspicious work,cutting the way by animal ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, अपशगुन, जानवरों का रास्ता काटना

सूअर

अगर आपको दिन के समय या बाहर जाते समय नेवला दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे विरोधियों से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह अगर कहीं जाते समय सूअर आपका रास्ता बांई ओर से काटते हुए निकल जाए तो काम बिगड़ने की संभावना रहती है।

गाय

गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है हिंदू धर्म में तो गाय को पूजनीय माना गया है इसलिए अगर आप घर से बाहर जा रहें हैं और गायों का झुंड अचानक आपका रास्ता रोक दें तो कुछ देर तक रुक जाना चाहिए। क्योंकि वह आने वाले संकटो से आपकी रक्षा करती है। लेकिन अगर जाते समय गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे तो यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।

ये भी पढ़े :

# हरियाली तीज 2020 : मां पार्वती का सौभाग्य मंत्र दिलाएगा पूर्ण फल, जानें पूजा विधि

# हरियाली तीज 2020 : व्रत के इन नियमों का पालन कर पाए पूर्ण फल

# हरियाली तीज 2020 : ये 4 काम बन सकते हैं सुहागिन महिलाओं के लिए परेशानी

# हरियाली तीज 2020 : पूजा के दौरान महिलाएं रखें इन चीजों का ध्यान

# हरियाली तीज 2020 : क्या असर डालती हैं इस दिन लगाईं गई मेहंदी

# हरियाली तीज 2020 : होती हैं शिव-पार्वती की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com